साहित्यकार दनोसी को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: उत्तराखंड भाषा संस्थान के प्रतिष्ठित गोविंद चातक पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार इंजिनियर बिहारी लाल दनोसी के 80वें जन्मदिवस पर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार दनोसी को सहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानति भी किया।
शनिवार देर शाम पौड़ी के सर्किट हाउस में प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान साहित्यकार इंजीनियर बिहारी लाल दनोसी के साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को सराहा गया। एससी एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष जीएस कौंडल ने साहित्यकार दनोसी के जीवन पर परिचय डाला। कहा कि उनका जीवन गरीबी में बीता। वे नगर पालिका वार्ड 11 के टी स्टेट गडोली जिला पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी है। उनके द्वारा ने 15 किताबों का प्रकाशन किया गया। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने पर कई सम्मानों से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान गणेश खुगशाल, त्रिभुवन उनियाल, रूकमणी देवी आदि को भी सम्मानति किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रादेशिक शिल्पकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरीश शाह व संचालन जेपी टम्टा ने किया। इस अवसर पर उनके छोटे भाई प्रेम सिंह दनोसी, पुत्री लक्ष्मी दनोसी दिनेश टम्टा, विनोद दनोसी, अनुकेत दनोसी आदि मौजूद रहे।