कोटद्वार-पौड़ी

यमकेश्वर विधायक का विकास से कोई लेना देना नहीं: शैलेंद्र

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर जनता को गुमराह करने एवं भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाते हुए कहा कि विधायक सिर्फ अपने चहेतों को विधायक निधि की बंदरबांट कर रही है। यमकेश्वर विधायक का विकास से कोई लेना देना नहीं है। केवल भाजपा पदाधिकारियोें को विधायक निधि दी जा रही है। जिससे विधानसभा क्षेत्र विकास में पिछड़ता जा रहा है।
एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा वर्ष 2017-18 में विधायक निधि से सीसी मार्ग बनाने के लिए तीन लाख रूपये की स्वीकृत की गयी थी, लेकिन बगैर काम के ही तत्कालीन ग्राम प्रधान के खाते से दो लाख पच्चीस हजार की धनराशि निकाल दी गयी। इस तरह से भाजपा सरकार के कार्यकाल में घोटाले हो रहे है। उन्होंने उक्त घोटाले की जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने 15 दिनों में उक्त घोटाले की जांच नहीं कराई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। पूर्व विधायक ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रखे गये सामान का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक के द्वारा आगामी चुनावों को प्रभावित करने के लिए सरकारी पैंसो का दुरूपयोग किया जा रहा है तथा पुराने सामान को आम जनता में बांटने की साजिश की जा रही थी। शैलेन्द्र रावत ने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा की जनता के साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होने देगें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक के द्वारा विगत साढे़ चार सालों में एक भी विकास कार्य नहीं किया गया है। घाड़ क्षेत्र में सड़कोें की हालात दयनीय बनी हुई है। बीन नदी सहित अन्य नदियों में स्वीकृत पुल अभी तक भी नहीं बन पाये है। जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की खराब हालात के चलते ग्रामीण उपचार के लिए शहरों में जाने को मजबूर है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, प्रवक्ता बलबीर सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश रावत, बृजमोहन सिंह नेगी, विनोद डबराल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!