Uncategorized

यमुना जलकलश पद यात्रा का बड़कोट में भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने को लेकर यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) से निकली यमुना जलकलश पद्यात्रा का सोमवार को बड़कोट नगर में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों से होकर जलकलश पदयात्रा चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। इस दौरान लोगों को यमुना स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया गया।
विदित है कि शनिवार 20 मार्च को रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व में यमुना के भक्तों द्वारा यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुना जलकलश पदयात्रा शुरू हुई, जो जानकीचट्टी, हनुमानचट्टी, स्यानाचट्टी, कुथनौर, खरादी सहित विभिन्न कस्बों से होते हुए सोमवार को बड़कोट पहुंची। बड़कोट नगर के मुख्य द्वार पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा, ईओ अमरजीत कौर, सामाजिक कार्यकर्ता जयेंद्र सिंह रावत, महाबीर पंवार, सभासद हरदेव सिंह रावत, त्रेपन सिंह अस्वाल, परिता रावत, ममलेश रावत सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों ने ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं के साथ यमुना कलश यात्रा का स्वागत किया। विभिन्न पड़ावों से होते हुए जलकलश पदयात्रा में शामिल भक्तों द्वारा यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की अपील करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जलकलश पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए पैदल यात्रा के माध्यम से मथुरा पहुंचेगी। जहां यमुना जलकलश पदयात्रा के मथुरा पहुंचने के बाद 16 अप्रैल 2021 को यमुना के जन्म महा महोत्सव का कार्यक्रम भव्य आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!