देश-विदेश

दिल्ली में यमुना का कहर, आईटीओ-राजघाट की सड़कें जलमग्न; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा पानी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
यमुना दौरे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।
जलभराव ने राजघाट को बनाया स्विमिंग पुल। राजघाट महात्मा गांधी की समाधि के सामने लगभग 6 से 7 फुट तक आ गया पानी जिसमें लोगों ने तैराकी शुरू कर दी। आईएसबीटी चौक में भरा पानी। आज भी कश्मीरी गेट में अंतरराज्यीय बस सेवा ठप। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि शांति वन से गीता कॉलोनी फ्लाईओवर की ओर और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से राजघाट और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट की ओर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है।
दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी के घटते जल स्तर के बीच कई हिस्से जलभराव और बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को आईटीओ रोड पर पानी के बीच अपनी मोटरसाइकिलें धकेलते देखा गया, जबकि दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास एनएच-24 पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़े जलस्तर से डीजेबी का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहां का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले चार से पांच घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, एनडीआरएफ और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही हैं। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर नहीं घुसना चाहिए।
यमुना में बढ़े जलस्तर से ऊखइ का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहाँ का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, ठऊफा और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदरङ्घ स्र्रू.३६्र३३ी१.ूङ्मे/7४इऊि73्न9
दिल्ली के स्पेशल सीपी, ट्रैफिक, सुरेंद्र सिंह यादव ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर बात की और स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी इलाकों में 4,500 पुलिस की तैनाती की गई है। कावड़ियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में जलस्तर में कमी देखी गई है। लेकिन वजीराबाद की ओर रिंग रोड इलाके में अभी भी पानी भरा हुआ है। हम कोशिश कर रहे हैं शाम तक भैरों मार्ग खोल दिया जाएगा। एनएच 44 पर यातायात देखा जा सकता है।
दिल्ली का जलभराव कांवड़ियों के लिए भी मुसीबत बन गया है। कांवड़ियों को आईटीओ के सामने जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
दिल्ली में पानी की कटौती पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ आने की वजह से यमुना का पानी पंप रूम, मशीन में आ गया है। अगर हम प्लांट को चलाएंगे तो उनमें करंट आएगा। जब तक पानी का स्तर कम नहीं होगा और पानी के स्तर कम होने के 24 घंटे बाद भी हम मशीन नहीं चला सकते क्योंकि मशीनों को सुखाने में भी समय लगेगा।
आईटीओ के पास ड्रेन रेगुलेटर टूटने के कारण दिल्ली में पानी घुस रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना वहां पहुंचे। इस दौरान आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के सामने सौरभ भारद्वाज ने एलजी से कहा कि रात में एनडीआरएफ नहीं दी गई, वर्ना सुबह तक सब ठीक हो जाता। तब, एलजी ने कहा कि दिल्ली के लिए मिलकर काम करने का वक्त। आरोपों पर जाएंगे, तो परेशान हो जाएंगे. हालात पर नजर है. राहत का काम किया जा रहा है। ये समय राजनीति का नहीं है। कहने के लिए मैं भी बहुत सारी चीजें कह सकता हूं। ये सारी चीजें बाद में हो सकती हैं।
आईटीओ के पास ड्रेन रेगुलेटर के टूटने के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अलग-अलग कारणों से अलग-अलग इलाकों में पानी घुस गया। आईटीओ पर ड्रेन रेगुलेटर के टूटने के कारण, राजघाट पर नाले से पानी के बैकफ्लो के कारण और कई अन्य स्थानों पर ओवरफ्लो के कारण यमुना नदी का पानी शहर में घुस रहा है। लोगों को जल्द ही राहत मिलनी शुरू हो जाएगी, पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!