बिग ब्रेकिंग

यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, रिंग रोड और कश्मीरी गेट तक पहुंचा पानी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली , एजेंसी। दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में बीते सप्ताह मानसून की बारिश आफत बनकर बरसी। दिल्लीवालों की मुसीबतें बढ़ने के पूरे आसार हैं क्योंकि बारिश का थमा हुआ सिलसिला फिर शुरू होने वाला है और हरियाणा का पानी यमुना जलस्तर बढ़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह भी बारिश होगी और 15-16 तारीख के लिए बारिश का यलो अलर्ट है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना के आसपास जाने पर पाबंदी लगाते हुए धारा 144 लागू की, यमुना के किनारे से आधा किलोमीटर तक जाने पर पाबंदी।
मयूर विहार पुश्ते पर बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। सीढ़ी लगाकर लोगों को पुल पर चढ़ाया जा रहा। घंटों पहले मंगाई गई थी बोट अब तक नहीं पहुंची। अभी भी सैकड़ों लोग अंदर फंसे हुए हैं बहुत सारे जानवर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
जगतपुर गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं, सिग्नेचर ब्रिज के पास नदी के बाढ़ क्षेत्र में स्थित गढ़ी मांडू गांव जलमग्न हो गया है। नावों से लोगों को निकाला जा रहा है।
1978 में दिल्ली में यमुना की बाढ़ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसमें करीब 43 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि जलमग्न होकर बर्बाद हो गई थी। लाखों लोग बेघर हो गए थे। उस समय यमुना के लोहे के पुल पर जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच गया था, तब यमुना के किनारों पर पुस्ते नहीं बनाए गए थे। इसके बाद दो बार और यमुना का जलस्तर 207 मीटर के निशान के पार गया है। 2010 (207.11 मीटर) और 2013 (207.32 मीटर) में दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। कश्मीरी गेट तक यमुना का पानी पहुंच गया था। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। दिल्ली सचिवालय में इमरजेंसी बैठक होंगी। बैठक में में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 207.55 मीटर तक जा पहुंचा। इससे पहले 1978 में नदी का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था।
मयूर विहार पुस्ते पर पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जाना। डीएम को यहां पर तत्काल नाव की व्यवस्था करने के लिए कहा। यहां लोग बता रहे हैं कि अभी भी हजारों लोग अंदर फंसे हुए हैं। यमुना का बढ़ता जलस्तर दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। नदी का पानी नोएडा-दिल्ली लिंक रोड तक पहुंच गया है।
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 207.48 जा पहुंचा है। 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर का रिकॉर्ड बस टूटने ही वाला है।
दोपहर करीब 12 बजे पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन के पास बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे, उनके कार्यकर्ता यहां भोजन वितरण कर रहे हैं।
मयूर विहार सब डिवीजन के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रात में पानी बढ़ने पर ऊंची व सूखी जगहों पर पानी भरने लगा तो सांप व बिच्छू निकलने लगे। लोगों को उनके घरों के पास जाकर समझाने की कोशिश की गई कि अब तराई इलाके में रहना उनके लिए सुरक्षित नहीं है। बाढ़ का खतरा होने के साथ-साथ सांप-बिच्छू भी लोगों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!