चित्रकला प्रतियोगिता में यशिका, आराध्य रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शांति वल्लभ मेमोरियल इण्टर कॉलेज मानपुर हरेला पर्व पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को धरती पर पौधों के महत्व के बारे में बताया।
ग्रीन अर्थ क्लीन अर्थ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ. बीबी एस रावत एवं गोपाल कृष्णा बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। प्रधानाचर्या वरुण कुमार भदोला ने कहा कि धरती पर भविष्य को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा में यशिका, श्रीयश, राजीव प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी में आराध्य, सुधांशु, शिवानी, यूकेजी में ईमानिया, बिलाल, तनिष्क, कक्षा एक में आराध्य, अंशिका, प्राची, कक्षा दो में परिधि, प्रगति और अफशा कक्षा तीन मे रूही ,दिव्यांशी नेगी ,दिव्यांशी बेबनि ,कक्षा 4 मे श्रियंशी ,तनीषा भदोला और अलीना ,कक्षा 5 में सनाया, अवनि और रुकैया, कक्षा 6 में श्रेया नेगी, आयुष रावत और प्रियांशी रावत, कक्षा 7 में मानवी कुकरेती, आदित्य, यामिनी भदोला, कक्षा 8 में सौम्य, जोया और श्रृष्टि, कक्षा 9 में सिमरन, अंशिका और जिया भट्ट, कक्षा 10 में वंशिका, एस बिष्ट, मयंक कुमार, कक्षा 11 में श्रृष्टि भारती, जैद और अमन, कक्षा 12 में सोनिया, सलोनी और स्वाति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन कमलेश सिंह रावत व मधुमिता जखमोला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *