मंदिर समिति ने किया पौधा रोपण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जय भोगू अग्री कौली गंगा (नरंकार देवता) मंदिर समिति की ओर से हरेला पर्व पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने ग्रामीणों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
समिति के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष पौधा रोपण अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षण प्रेम सिंह, उपाध्यक्ष धर्म सिंह, सचिव भरत सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र, अंजू देवी आदि मौजूद रहे।