उत्तराखंड

यशवंत अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह महासचिव बने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया गया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष समिति में अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत, महासचिव राजेन्द्र सिंह कठैत, उपाध्यक्ष उत्तम तोमर, सहसचिव सच्चिदानन्द उनियाल और कोषाध्यक्ष अजय कठैत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। समिति के मार्ग दर्शन के लिए एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया। जिसमें एचएस विष्ट, राजकिशोर थपलियाल, सुदामालाल, एचएस गैरोला, डा डीएस नेगी, डा एसएन जोशी, आरपी रतूड़ी, रमेश रतूड़ी, बीएस राणा को रखा गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत एवं महा सचिव राजेन्द्र सिंह कठैत के निर्वाचन के बाद कहा कि विश्वविद्यालय के तमाम कर्मचारियों के हितों के लिए काम किया जायेगा। पिछले 20 वर्षों से तृतीय श्रेणी के बन्द पदोन्नति को शीघ्र आरम्भ करवाया जायेगा। कर्मचारी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अनुरूप केन्द्रीय सुविधाओं की मांग करते आ रहे है, लेकिन विवि के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के प्रति गम्भीर नहीं है। संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष उत्तम तोमर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से विवि के कुलपति व कुलसचिव परिसर बादशाहीथौल निरीक्षण पर नहीं आये हैं। इसी से अनुमान जाहिर हो जाता है कि विवि के अधिकारी परिसर टिहरी के प्रति कितने गम्भीर हैं। इस मौके पर डा दिनेश नेगी, आरपी रतूड़ी, सुदामा लाल, रमेश रतूड़ी, राजकिशोर थपलियाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!