योगाभ्यास कर लिया जीवन में स्वस्थ रहने का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने योगाभ्यास कर जीवन में स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष ढौंड़ियाल द्वारा बच्चों की ऑनलाईन पढ़ाई की कापियां भी चेक की जा रही है। आनलाईन शिक्षण के तहत बच्चों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष ढौंड़ियाल ने स्वयं सेवियों को विद्यालय परिसर में फिट इंडिया अभियान के तहत व्यायाम और योगाभ्यास करवाया। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कोविड-19 के मानको का पालन करते हुए युवाओं के लिए योग रन फॉर इंडिया, साइकिलिंग, ऐरोविक एक्सरसाइज, तैराकी गतिविधियां की जायेगी। इसके साथ ही प्रत्येक स्वयं सेवी अपने पास-पड़ोस के दस घरों के लोगों को भी फिटनेस टिप्स देकर उन्हें जागरूक करेगें। उन्होंने कहा कि योगाभ्यासों को प्रात: नियमित रुप से करने से शरीर स्वस्थ एवं तंदरुस्त रहता है। शरीर की व्याधियां दूर होती हैं, मोटापा नहीं रहता। विद्यालय परिसर में डॉ. आशुतोष ढौंडियाल, इन्द्रमोहन राणा, पवन राणा, सत्यदीप सिंह रावत सहित स्वयं सेवी राजकुमार, अंकिता, अंकित, शालिनी, शुभम, आयुष, अनुज, अर्चना आदि ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *