योगदा आश्रम ने बांटे स्कूली बच्चों को निशुल्क गणवेश

Spread the love

अल्मोड़ा। योगदा सत्संग सोसाइटी अफ इंडिया शाखा द्वाराहाट के तत्वाधान में राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल के 42 बच्चों को निशुल्क गणवेश वितरित किये गये। प्रधानाचार्य पूरन चन्द्र बिष्ट ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि योगदा आश्रम ने स्कूली बच्चों को स्वेटर आदि सामग्री वितरित की है। स्वामी धैर्यानंद ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आश्रम की ओर से हमेशा सहायता की जाती है। क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणवेश वितरण का कार्य किया गया है। इस मौके पर शिक्षिका अंकिता जोशी, उर्मिला नेगी, सरिता देवी सहित अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *