पेयजल मुहैया नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतवानी

Spread the love

अल्मोड़ा। भारत सरकार जहां हर घर नल, हर घर जल योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पानी का कनेक्शन देने का काम कर रही है। वहीं द्वाराहाट ब्लक के कफड़ा स्थित नौगांव इंटर कलेज में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं को पानी के लिए महरूम होना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बचे सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को कुमाऊं आयुक्त को भेजे ज्ञापन भेजा है। उन्होंने 20 फरवरी तक पेयजल मुहैया नहीं होने पर 21 फरवरी से विद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतवानी दी है। कहा कि क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत वर्ष 1950 में अस्तित्व में आये नौगांव इंटर कलेज में 72 वर्षों के बाद भी अध्ययनरत 265 छात्र-छात्राओं सहित एक दर्जन से अधिक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सहित उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र प्रेषित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। एक अफसर दूसरे अफसर को पत्र लिख देते हैं। लेकिन छात्र-छात्राओं को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते मध्याह्न भोजन, पेयजल, शौचालय आदि में पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पूर्व में सती नौगांव से आधी इंच की पाइप लाइन थी। जिसमें थोड़ा बहुत पानी मिल जाता था। लेकिन खस्ताहाल होने के चलते अब बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *