5 हजार के ईनामी आरोपी को मुंबई से पकड़ा

Spread the love

पिथौरागढ़। पुलिस और एसओजी ने पांच हजार के एक ईनामी आरोपी को मुंबई से पकड़ा है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में डीडीहाट रानीखेत निवासी प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर भादवि की धारा 186, 187, 504 व 506 के तहत पंजीत कर जांच शुरू की। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। बाद में पुलिस ने आरोपी पर ईनाम भी घोषित किया। बीते रोज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को दबिश देकर मुंबई से गिरफ्तार किया है। टीम में चंडाक चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र, एसओजी प्रभारी हेम तिवारी, साईबर सैल प्रभारी मनोज पाण्डे, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल सिंह शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *