आप कार्यकर्ताओं ने किया विधायक कार्यालय का घेराव

Spread the love

रुद्रप्रयाग। पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर विधायक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय विधायक से साढ़े चार सालों के विकास कार्यो का हिसाब मांगा। साथ ही भाजपा पर मंहगाई, बेरोजगार और पलायन बढ़ाने का आरोप भी लगाया। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अचानक न्यू बस अड्डे में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर आप नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल ने कहा कि साढ़े चार सालों में भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं उनका जनता को हिसाब बताए। कहा कि आज पूरे प्रदेश में आप विधायकों के कार्यालयों का घेराव कर रही है। बुनियादी सवाल वैसे ही पड़े हैं। मंहगाई आसमान टू रही है। सरसों का तेल 200 पार है, डीजल पेट्रोल 100 के पार हैं ऐसे में जनता का जीना दूभर हो गया है। जनता के सवाल वैसे ही हैं, गांव गांव में घुसपैठी हो रही है। पलायन से पहाड़ के गांव खाली हो गए हैं। केंद्रीय सेवाओं में बड़ी संख्या में रिक्त पद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *