उत्तराखंड

तल्लानागपुर महोत्सव में गायिका पम्पी नवल की रही धूम, दर्शकों ने की जमकर प्रशंसा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता क्षेत्र में चल रहा तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास, र्षि एवं पर्यटन महोत्सव में चौथे दिन सुप्रसिद्घ लोक गायिका पम्मी नवल के नाम रहा। उनके द्वारा सांस्तिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की। इधर, उम्मीद जताई जा रही है कि पांचवे और अंतिम दिन तल्ला नागपुर महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच सकते हैं। समिति ने इसकी भी तैयारियां कर दी है।
महोत्सव में हर दिन बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। मेला स्थल चोपता चांदधार से लेकर आस पास के गांव और कस्बों में चहल पहल है। सोमवार को महोत्सव का समापन किया जाएगा। चौथे दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि पहाड़ में मेले मिलन के माध्यम हैं। हमें परम्पराओं के संरक्षण का बोध कराते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि तल्ला नागपुर की माटी सदैव पुरोधा व्यक्तियों की जननी रही है। इसलिए इस माटी की विशिष्ट पहचान है। इनके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। जिला पंचायत सदस्य कण्डारा सुमन नेगी ने कहा कि तल्ला नागपुर महोत्सव छरू वर्षों के अल्प समय में बृहद रूप ले चुका है। संयोजक,जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव में हर कलाकार की प्रस्तुति सराहनीय रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर सिंह नेगी ने सयुंक्त रुप से किया। इस मौके पर लोक गायिका पम्मी नवल ने अनेक सांस्तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, सह कोषाध्यक्ष पंचम सिंह नेगी, क्षेपस घिमतोली अर्जुन नेगी, आरती, रंजना देवी, पुष्पा रावत, प्रधान सरिता राणा, देवेश्वरी देवी, बृजमोहन रावत, दीपक नेगी,प्यार सिंह नेगी, बुद्घि बल्लभ थपलियाल, पूर्ण सिंह नेगी, संजय चौहान, सोनू वर्मा, गीता देवी, जगदम्बा बेजवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह सहित पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!