Uncategorized

आप नेताओं का उत्पीड़न कर रही है भाजपा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा पर प्रशासन की मदद से उनके नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मिलजुल कर जनहित में हर समय संघर्ष को तैयार हैं। रविवार को हल्द्वानी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी के नैनीताल के जिलाध्यक्ष संतोष कबडवाल व प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, महानगर अध्यक्ष शत्रुघन पांडे पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह सोचते हैं कि उनके कार्यकर्ता इस तरह की कार्रवाई से डर जाएंगे तो वह गलत सोचते हैं। कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। महानगर अध्यक्ष शत्रुघन पांडे ने कहा कि शहर में आप का जैसे-जैसे दायरा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा में बेचैनी बढ़ रही है। हमारे नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान प्रदीप बेलवाल, हीरा कोरंगा, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!