आप ने अरविंद वर्मा को बनाया प्रत्याशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अधिवक्ता अरविंद वर्मा को कोटद्वार विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वर्मा को टिकट मिलने पर उनके समर्थकों ने खुशी व्यक्त की है।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। जिसमें कोटद्वार के साथ ही 18 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा की गई। कोटद्वार से अरविंद वर्मा को टिकट मिलने पर उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। अरविंद वर्मा ने कहा कि वह लगातार संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे है। उनकी इसी निष्ठा को देखते संगठन ने उनपर भरोसा जताया है। उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *