उत्तराखंड

वृद्घा ने गटका जहर, हालत बिगड़ी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बैसानी गांव की एक वृद्घा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। बैसानी गांव निवासी 58 वर्षीय गोविंदी देवी ने घर में रखा जहर गटक लिया। परिजनों ने बताया कि घर में कोई विवाद भी नहीं था। डा़ साक्षी ने बताया कि वृद्घा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। इधर, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!