आप कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धारचूला में पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। आप पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धारचूला विधानसभा के प्रभारी नारायण सोराड़ी के नेतृत्व में धारचूला मुख्यालय के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए स्थापना वर्षों से ही कार्य कर रही है। जिसका परिणाम है कि दिल्ली में दूसरी बार आप की सरकार बनी। उत्तराखंड में भी 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी साथ ही सीमांत धारचूला विधानसभा भी आम आदमी पार्टी जीतेगी। इस दौरान पूर्व प्रधान सिंदल प्रसाद,सुरेंद्र आगरी,बिरेन्द्र,पवन सोराड़ी,योगित,दीपक,चन्द्र मणि, हिमांशु भट्ट संदीप घुनियाल हयात सिंह कमलराजन सीता सोराड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *