सब इंस्पेक्टर बनकर, बनकर लगाई लाखों की ऐसे चपत, होंगे हैरान

Spread the love

रुद्रपुर। क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर बनकर, जमीन बेचने के और विदेश भेजने के नाम पर ठगों ने एक करोड़ से ज्यादा चपत लगाई है। आरोपियों ने काशीपुर, किच्छा, रुद्रपुर और दिनेशपुर में वारदात को अंजाम दिया है।किच्छा में एक महिला पर क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर बनकर तीन लोगों को आधे दामों पर चार पहिया वाहन दिलाने का झांसा देकर तीस लाख रुपये ठगने का आरोप है। नितिन गंगवार निवासी धनेली उत्तर, रामपुर शिवम निवासी मिलक रामपुर, गुरुविंदर सिंह निवासी प्रानपुरा मिलक रामपुर ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें आरोप लगाया कि उन्हें बलजीत कौर निवासी किरमचा मिलक रामपुर ने बताया कि उसकी मौसेरी बहन राजवीर कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी सनराइज कलोनी बारादरी बरेली सरकारी योजनाओं के तहत चार पहिया वाहन आधे दाम में दिलवा देती है। एक अप्रैल 2023 को बलजीत उन्हें दरोगा मार्केट स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पुलभट्टा ले गई। उनकी मुलाकात राजवीर और सहयोगी बिट्टू टुरना निवासी इटव्वा नानकमत्ता से कराई। राजवीर ने स्वयं को क्राइम ब्रांच में सब इंस्पेक्टर बताया और नितिन व साथ गए लोगों को भारत सरकार की मोहर लगे कई दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया कि उसका सरकार से अनुबंध है। वह चार पहिया वाहन आधे दाम में दिलवा देती है। आरोप है कि राजवीर के झांसे में आकर वे तीन वाहन लेने पर सहमत हो गए। राजवीर ने तीन वाहनों के आधे दाम की कीमत तीस लाख रुपये बताई। उन्होंने आरोपियों को 30 लाख रुपये दे दिए। उन लोगों ने दो महीने में वाहन देने का वादा किया। समय पूरा होने पर नितिन व अन्य ने वाहन मांगे तो आरोपी बलजीत झगड़े पर आमादा हो गई। दबाव बनाने पर उसने 15 लाख रुपये धनराशि के दो चेक दिए, लेकिन वे फर्जी निकले। पीड़ितों ने नवंबर में तहरीर सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *