युवक ने खाया विषाक्त, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत निंबूचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने विषाक्त का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि सोमवार देर शाम स्वजन अजय डोबरियाल (36) को निजी वाहन से राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अजय के मुंह से काफी झाग निकल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अजय के पिता की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *