फांसी से लटकर युवक ने की आत्महत्या

Spread the love

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कुंभीचौड़ की घटना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कुंभीचौड़ निवासी एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कुंभीचौड़ निवासी पुनीत (23वर्ष) शनिवार को अपने कमरे में दरवाजे पर कुंड़ी लगाकर बैठा हुआ था। कुछ देर बाद जब स्वजनों ने उसे बुलाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने कमरे की खिलड़ी से कमरे के अंदर का नजारा देखा तो उनके कदमों तले जमीन खिसक गई। पुनीत रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने दरवाजे को तोड़ा और पुनीत को निजी वाहन से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुनीत पिछले कई वर्षों से सरकारी नौकरी की भी तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह लगातार प्रयास में जुटा हुआ था। हालांकि पुलिस को उसके कमरे से किसी भी तरह का सुसाईट नोट बरामद नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *