पैरोल पर चल रहा युवक फिर स्मैक के साथ गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एनडीपीएस के मामले में पैरोल पर बाहर आया एक युवक फिर से स्मैक के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने युवक को 4.73 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि लकड़ीपड़ाव निवासी तौफीक को 4.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि तौफीक पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। वह पैरोल पर चल रहा था। पूछताछ में आरोपी तौफीक ने बताया कि उसने मुरादाबाद बस स्टैशन से स्मैक खरीदी थी। जिस व्यक्ति से उसने स्मैक खरीदी वह उसे नहीं जानता। वहीं, पुलिस ने सिम्मलचौड़ पुल के समीप से 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ सिम्मलचौड़ निवासी बंटी कुमार को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *