आप प्रदेशाध्यक्ष बाली ने एलडी भट्ट अस्पताल पहुंच कर कोविड मरीजों का हाल जाना

Spread the love

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य आदोलनकारी दीपक बाली ने सोमवार को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंच कर कोविड मरीजों का हाल जाना। रोगियों के तीमारदारों में संक्रमण न फैले, इसलिए बाली ने उन्हें पीपीई किट व मास्क दिए। उनके साथ डॉ. जतिन गर्ग और डॉ. रजनीश शर्मा रहे।
बाली ने नगर व क्षेत्र में कोरोना महामारी के विकराल रूप से तड़पती काशीपुर की जनता का उपचार कराने के उद्देश्य से स्थानीय एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में जिला, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 5 मई को कोविड- अस्पताल चालू कराने में सहयोग दिया था। जिसके बाद कोविड वार्ड में सात मई से रोगियों की भर्ती शुरू कर दी गई थी। इसमें भर्ती कोरोना रोगी निरंतर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और कुछ स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद अपने घरों को भी चले गए हैं। सोमवार को कोरोना अस्पताल में 19 रोगी मौजूद थे और एक रोगी के आने की तैयारी चल रही थी। बाली ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर खुद कोरोना मरीजों का हालचाल जाना और उनका, चिकित्सकों अन्य स्टाफ और अपने साथियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोरोना रोगियों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, जिला नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी, उप जिलाधिकारी काशीपुर गौरव सिंघल के नेतृत्व में चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी व उनके स्टाफ की ओर से रोगियों के उपचार में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। चिकित्सा से संबंधित उपचार सामग्री उपलब्ध कराने में मुख्य विकास अधिकारी हिमाशु खुराना का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इसके बावजूद अचानक कोई कमी रह जाती है तो उसे हम खुद पूरा करा देते हैं। गत दिवस जिले के कोविड- नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने इस कोविड- अस्पताल का निरीक्षण किया था और सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद पाया था। आप के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा, जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, काशीपुर महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक और जसपुर के संगठन मंत्री अभिताभ सक्सेना पूरे समय कोविड- अस्पताल में रहकर व्यवस्थाओं में मदद दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *