चुनाव में युवा व महिलाओं को मौका देगा उक्रांद : ऐरी

Spread the love

उत्तराखंड क्रंति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार उत्तराखंड क्राति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश की जनता राष्ट्रीय पार्टियों की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। अब जनता उत्तराखंड में तीसरा विकल्प खोज रही है। ऐसे में उत्तराखंड क्रांति दल से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद अधिक से अधिक टिकट महिला व युवाओ ंको देगा।
व्यापार मंडल सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में बारी-बारी से आई भाजपा व कांग्रेस ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। प्रदेश की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजागर के अभाव में गांव से लगातार पलायन होता जा रहा है। सत्ता में बैठे नेताओं ने केवल अपने निजी स्वार्थों के लिए ही काम किया है। गैरसैंण में विधानसभा सत्र चलाने के नाम पर सरकारों ने केवल ड्रामे किए हैं। हालत यह है कि 21 वर्षों में भाजपा व कांग्रेस प्रदेश को एक स्थायी राजधानी नहीं दे पाए। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में एक ही पार्टी की सरकार होने के बाद भी परिसंपत्ति का विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है। कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की सरकार बनती है तो जनता को बिजली के साथ रसोई गैस भी मुफ्त दी जाएगी। इस दौरान तीन वर्ष पूर्व राजनीति से सन्यास ले चुके समाज सेवी डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत, चंद्र शेखर, आनंद प्रकाश, पान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
फोटो: 07
कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *