कोटद्वार-पौड़ी

हंस फाउंडेशन सच्चे मायनों में कर रहा समाज के उत्थान के लिए कार्य: योगी आदित्यनाथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माता मंगला व भोले महाराज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
-फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर हुई चर्चा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माता मंगला व भोले महाराज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हंस फाउंडेशन की सेवाओं का फलक पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन सच्चे मायनों में समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।
हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट (टेगू भाई) ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान माता मंगला एवं भोले महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट स्वरूप भगवान बदरीनाथ एवं बाबा केदारनाथ जी का काष्ठ कला से निर्मित मंदिर भैंट किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता मंगला एवं भोले महाराज को रामायण, हनुमान चालीसा और एक सिक्का अयोध्या के प्रसाद पवित्र भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माता मंगला एवं भोले महाराज जिस तरह से सेवा कार्यों से जुड़े हैं, निश्चित तौर पर यह हमारी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाओं का मार्गदर्शक है। जिनका अनुशरण करते हुए हम सब सेवा के पथ पर चलते हुए गरीब, निर्धन और सामाज की मुख्यधारा से कटे हुए लोगों के जीवन में रोशनी ला सकते हैं। सीएम योगी ने माता मंगला एवं भोले महाराज को आश्वस्त किया कि भविष्य में उत्तर प्रदेश में वह जो भी सेवा देना चाहें, उसके लिए राज्य सरकार हमेशा उनके साथ सहयोग के लिए खड़ी है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य-शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास, कृषक कल्याण, पेयजल सहित अन्य सेवाओं का विस्तार करने को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का शिष्टाचार भेंट हेतु अपने व्यस्ततम समय में से समय देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए माता मंगला जी ने देश के 28 राज्यों में हंस फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हम निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य.शिक्षा से लेकर कृषि, जल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर राज्य में सेवाओं का विस्तार किया जाना है। इसके लिए माननीय योगी जी का मार्गदर्शन हमें प्राप्त हुआ है। इस दौरान माता मंगला एवं भोले महाराज के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
फोटो: 06
कैप्शन: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भगवान बदरीनाथ एवं बाबा केदारनाथ जी का काष्ठ कला से निर्मित मंदिर भेंट करते माता मंगला एवं भोले महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!