हुड़दंग मचाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसांई ने बताया कि एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर उत्पात मचाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। बुधवार को श्रीनगर रिपोटिंग चौकी के पास एक युवक उत्पात मचा रहा था। उन्होंने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अजय कुमार, राजेंद्र शाह, सुरेंद्र सिंह शामिल थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *