भारत से उत्तराखंड के रास्ते नेपाल में कर रहा था युवक स्मैक की तस्करी, गिरफ्तार

Spread the love

चंपावत। बनबसा पुलिस ने आठ ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी भारत के मैदानी क्षेत्रों से स्मैक लाकर नेपाल बेचने ले जा रहा था। अपरेशन क्रेक डाउन के तहत रविवार देर शाम बनबसा पुलिस और एसएसबी की टीम शारदा बैराज क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान भारत से नेपाल जा रहे बाइक संख्या म 1 प- 4190 में सवार युवक की तलाशी ली गई। तलाशी में नेपाल युवक नील ठाकुर (32) निवासी भगतपुर, वार्ड 18, महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर के पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस के एसआई नवल किशोर ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर बताया वह स्मैक मैदानी क्षेत्र से खरीद कर नेपाल में बिक्री करता है। उन्होंने कहा आरोपी खुद भी स्मैक का सेवन करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। टीम में एसएसबी के एएसआई रामानंद शर्मा, पुलिस के कांस्टेबल अनिल कुमार, मनोज कुमार, ममता, प्रिया तोलिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *