कोटद्वार-पौड़ी

पांच खड़िया के उद्योग जल्द स्थापित होंगे कांडा में: दास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कबीना मंत्री चदंन राम दास व क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया के पहली बार कांडा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने स्वागत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दास ने कहा कि कांडा क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में खड़िया निकल रही है। यहां से निकलने के बाद महानगरों को जा रही है। अब यहीं पांच पाउडर बनाने वाले उद्योग जल्द स्थापित होंगे। इसके लिए काम शुरू हो गया है। उद्योग लगेंगे तो इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। पलायन भी रुकेगा। कालिका मंदिर परिसर कांडा में सोमवार को आयोजित सभा में मंत्री ने कहा कि कांडा के ससोला में स्वीत एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का भवन के निर्माण को जल्दी ही बजट स्वीत होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में गेहूं के भूसे से तारकोल बनाया जाएगा। उन्होंने नासिक में इसे बनाने की ट्रेनिंग ली हुई है। इस प्रशिक्षण का लाभ जिले के लोगों को दिलाया जाएगा। जिले में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। पहले गांव-गांव के लोगों के घर ऊन की कताई तकली और चर्खों से होती थी। इससे हर हाथ को काम मिलता था। आज यह गायब हो रहा है। लघु, कुटीर तथा मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। सरकार ने तय किया है कि अब बुबु के साथ आमा को भी वृद्घावस्था पेंशन दी जाएगी। क्षेत्रीय विधायक गड़िया ने कहा कि अटल उत्ष्ट विद्यालय व आर्दश विद्यालयों को प्रधानाचार्य, शिक्षकों व स्टाफ की नियुक्ति सहित कांडा क्षेत्र के एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में जल्दी ही महिला चिकित्सक तैनाती कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, उम्मेद सिंह माजिला, सुंदर सिंह गढ़िया, हीरा सिंह कर्म्याल, धीरज गढ़िया, भाजपा जिला महामंत्री ड़ राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल, गिरीश परिहार, मनोज तिवारी, भगवान भंडारी, नरेंद्र मेहरा, गोकुल रावत, गोविंद सिंह टंगड़िया आदि मौजूद रहे। संचालन गौरव पंत व नदांबल्लभ तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!