स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने 6.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक उत्तर प्रदेश के बरेली से स्मैक खरीदकर उसे क्षेत्र के युवाओं को महंगे दामों में बेचता था।
उपनिरीक्षक संजय रावत ने बताया कि शनिवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें लकड़ीपड़ाव निवासी अजय कुमार संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से स्मैक बरामद हो गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अजय कुमार उत्तर प्रदेश के बिजनौर से स्मैक खरीदकर उसे युवाओं को महंगे दामों में बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *