जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। हमें समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाना होगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का भी संकल्प लिया।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना व एंटी ड्रग्स सेल की ओर से शिक्षा ही नहीं संस्कार नशामुक्त उत्तराखंड चाहिए विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डू समथिंग के चेयरमैन प्रकाश चंद्र कोठारी, महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट, मयंक प्रकाश कोठारी, दीपक कुकरेती, मनमोहन काला, विपिन जदली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य हरीश चंद्र व विमल कुकरेती ने बताया कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए समय-समय पर महाविद्यालय में अभियान चलाया जाता है। इसके उपरांत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम भरद्वाज, अंशिका बिष्ट, तनीषा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान डू समथिंग सोसाइटी ने महाविद्यालय के माता-पिताविहीन विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. गीता रावत शाह, डा. अनुराग शर्मा, विमल कुकरेती, दिवाकर, इंदु मलिक, भरत सिंह रावत, सुशील पटवाल, जयदीप सिंह, आशुतोष रावत, सनी नेगी, पवन कुमार, रविंद सिंह, सुमन नेगी, रोहन वेद आदि मौजूद रहे।