कोटद्वार-पौड़ी

युवा कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांध के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने पर जताई नाराजगी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लोक सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ किए गए अभद्रतापूर्ण व्यवहार से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन करते हुए उनसे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग उठाई।
शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक से आक्रोश रैली निकालते हुए तहसील तिराहे पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि एक ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से बिना वजह अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर रही थी, वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ भी अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे। कहा कि उनके बंगाली टंग ट्यून में कहे गये शब्द का गलत अर्थ निकाला जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने बाद में स्पष्टीकरण भी दे दिया था। सांसदों का इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष अमित राज, अनिल चौधरी, नीरज रौतेला, शैलेंद्र चौधरी, सचिन पटवाल, अंशिल चौहान, योगेश बौंठियाल, हिमांशु डोबरियाल,भाष्कर गुलाटी, दीपक बिष्ट और राकेश आर्य आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!