युवा कांग्रेस ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

चमोली : युवा कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री द्वारा राहुल गांधी को आतंकवादी कहने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सहयोगी शिव सेना ( शिदें गुट) भाजपा के पूर्व विधायक तरविन्द्र मारवाह के बयान पर भी आक्रोश जताया। कहा कि भाजपा के नेता और उनके सहयोगी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर घृणित बयानबाजी कर रहे हैं। खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा के ऐसे नेताओं की कठोर शब्दों में निन्दा करती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर ही इस तरह की ओछी बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस नेता सूर्य पुरोहित, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत, कांग्रेस के दशोली ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, उपाध्यक्ष एमएल खनेड़ा, गिरीश आर्य, विक्रम लाल शाह, युद्धवीर, मदन सेमवासी, राजेन्द्र लाल, राजेश्वरी सत्ती, लीला रावत, अंन्जू राणा, कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया, बसंती देवी, विजय कंडारी, महेन्द्र नेगी, मनीष नेगी, प्रदीप नेगी, गोपाल रावत, संदीप भंण्डारी आंनद लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *