यूथ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड प्रदेश यूथ कांग्रेस के आह्वान पर यूथ कांग्रेस पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की रोजगार विरोधी नीति के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार रोजगार देने में नाकाम रहीं है। प्रशिक्षित बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे है।
चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में यूथ कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर यूथ कांगे्रस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन एवं रोजगार विरोधी नीति के चलते सरकारी आंकडों के अनुसार आज बेरोजगारी में देश पहले पायदान में पहुंच गया है। सभी सरकारी विभागों में लगभग एक लाख से अधिक पद खाली हैं, इसके बावजूद भी युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार नियुक्ति प्रक्रिया में खामियां रखकर न्यायालय में उलझा दे रही है, इसलिए आज प्रदेश का नौजवान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस अवसर पर यूथ कांगे्रस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, अनिल चौधरी, संतोष भारद्वाज, राजा आर्य, नीरज रौतेला, विनय थापा, संजीव गौड़, सुधांशु नेगी, अमित नेगी, पवन ठाकुर, हिमल क्षेत्री, नरेश कोटनाला, पंकज खत्री, सोनू चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *