कोटद्वार-पौड़ी

हमले में पार्षद गम्भीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के पार्षद विपिन डोबरियाल हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें राजकीय बेस अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम के पार्षद विपिन डोबरियाल बीती मंगलवार रात को करीब 10 बजे अपने परिचित से मिलने स्कूटी से देवी रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवी मंदिर से पहले कुछ व्यक्तियों ने उन्हें रोक दिया व उन पर हमला कर दिया। पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बेसुध हालत में पार्षद को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में पार्षद को काफी गंभीर चोटें आई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं राजकीय बेस चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीसी काला ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पार्षद को चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने नगर निगम के पार्षद विपिन डोबरियाल पर हुए हमले की निंदा की है। पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि विपिन डोबरियाल शराब तस्करों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। जिससे शराब माफिया काफी परेशान थे। उन्होंने कहा कि पार्षद पर हमला करने वाले लोगों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। पुलिस के उच्च अधिकारियों को ऐसी मुहिमों में आगे आना चाहिए और शिकायतकर्ताओं की सूचना गुप्त रखी जानी चाहिए, नहीं तो शिकायतकर्ता पर हुए हमले की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!