युवा कांग्रेस ने किया अग्निपथ योजना का विरोध

Spread the love

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में पहुंचने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर बेस चिकित्सालय के समीप युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर अग्निपथ योजना का विरोध करने लगे। कार्यकर्ता योजना का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वहीं, मौके पर तैनात पुलिस कर्मी कार्यकत्र्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि भाजपा सरकार अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का कार्य कर रही है। चार वर्ष की सेवा के बाद सेना से लौटने वाले युवा बेरोजगार हो जाएंगे। देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, पार्षद सूरज प्रसाद कांति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *