युवा कांग्रेस ने 42 रन से जीता मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस पौड़ी के द्वारा कंडोलिया स्थित मैदान में क्रिकेट का फ्रैंडली मैच का आयोजन किया गया। मैच में युवा कांग्र्रेस पौड़ी की टीम ने कांग्रेस कमेटी की टीम को 42 रन से पराजित किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मैच में युवा कांग्रेस पौड़ी के द्वारा पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर के मैच में 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांग्रेस कमेटी की टीम 15 ओवर में 150 रन ही बना पाई। युवा कांग्रेस ने 42 रन से जीत हासिल की। क्रिकेट मैच में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, अंकित सुंदरियाल, मुकुल कुमार, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप रावत, विजयदर्शन बिष्ट, ब्लाक प्रमुख दीपक कुकशाल, अनूप कंडारी, संजय नेगी, मनीष रेवाड़ी, दीपक असवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *