सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा मिले सभासद से

Spread the love

 

बागेश्वर। सेना की तैयारी कर रहे युवा नगर पंचायत सभासद तनुज तिरुवा से मिले। उन्होंने उन्हें केदारेश्वर मैदान की बदहाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अराजतक तत्व मैदान में शराब की बोतलें देंक रहे हैं। इससे उन्हें दौड़ने में परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है।
मालूम हो कि इन दिनों क्षेत्र के युवा सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह सुबह चार बजे से दौड़ना शुरू कर देते हैं, लेकिन मैदान बदहाल हो रहा है। शुक्रवार की सुबह सभासद तनुज तिरुवा युवाओं का उत्साह वर्धन के लिए मैदान में पहुंचे। यहां तैयारी कर रहे युवाओं ने उन्हें बताया कि मैदान बदहाल हो रहा है। अराजक तत्व शराब की बोतलों को तोड़कर यहां देंक रहे हैं। निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री के कारण दौड़ने में परेशानी हो रही है। बोतलों के कांच से कई बार उनके पांव जख्मी हो गए हैं। इस बदहाली से उन्हें तैयारी करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। युवाओं की समस्या सुनने के बाद सभासद एसडीएम से मिले और उनकी समस्या उन्हें बताई। एसडीएम पारितोष वर्मा ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *