होमस्टे से जुड़कर आर्थिकी मजबूत करें युवा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति व बदलपुर विकास समिति के संरक्षक विजय धस्माना ने युवाओं से स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया है। कहा कि होमस्टे जैसी कई योजनाओं से जुड़कर युवा पलायन रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं।
प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत ग्राम तोली (दुधारखाल) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ में भी रोजगार के कई अवसर है। हमें इन अवसरों को पहचानकर इनका लाभ उठाना चाहिए। कहा कि होम स्टे योजना से बेरोजगार युवा अपना रोजगार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह होम स्टे खुलने चाहिए, जिससे बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से होम स्टे पर पचास प्रतिशत का अंशदान दिया जा रहा है। इस मौके पर यतेंद्र धस्माना, नरेश धस्माना, मनोहर लाल खंतवाल, राजेंद्र सिंह रावत, वासुदेव भट्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट विनोद चौहान, बृजेश गौड़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *