कोटद्वार-पौड़ी

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कोतवाली लेकर आई पुलिस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रविवार को मुख्यमंत्री के कोटद्वार आगमन से एक घंटा पूर्व कांग्रेसियों ने मालवीय उद्यान व झंडाचौक में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को वाहन में बैठाकर कोतवाली ले आई। जब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके बाद ही कांग्रेसियों को रिहा किया गया।
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मालीय उद्यान व झंडाचौक में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। अंकिता भंडारी के परिजन आज भी न्याय के लिए सड़कों पर भटक रहे हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कहा कि कांग्रेस जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने अपने वाहन में बैठाया और उन्हें कोतवाली लेकर आ गई। प्रदर्शन करने वालों में रंजना रावत, नीलम रावत, सुधा असवाल, बिमलेश नेगी, राजा आर्य, अमितराज सिंह, बलवीर सिंह रावत आदि शामिल रहे। उधर, कार्यकारी नगर अध्यक्ष प्रवीन रावत व युकां जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व कार्यकत्र्ताओं ने झंडा चौक में प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!