यूट्यूबर को अक्षय कुमार ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस

मुबंई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी एक्टर अक्षय कुमार ने बिहार के यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी पर मानहानि का केस किया है। अक्षय ने सिद्दीकी पर 500 करोड़ का मानहानि का केस किया है। कहा जा रहा है अक्षय कुमार ने ये कदम कथित तौर पर सुशांत केस में नाम घसीटने पर उठाया है। राशिद के वायरल हो रहे वीडियो में उसने अक्षय कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये कहा था था कि उन्होंने रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में सहायता की थी।
वायरल हो रहे वीडियो में राशिद ने ये बताया है कि अक्षय ने सुशांत मामले को लेकर मुंबई पुलिस और आदित्य ठाकरे के साथ सीक्रेट मीटिंग्स ऑर्गनाइज की थीं। हालांकि अभी तक इस मामले पर अक्षय कुमार का कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही उन्होंने कोई कोट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *