बिग ब्रेकिंग

जिला जज इंचार्ज, डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
बुधवार को खांड्यूसैण में जिला कारागार पौड़ी का जिला जज इंचार्ज अनीता तिवारी, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी ने संयुक्त रूप में निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में कैदियों के लिए मुहैया सुविधा का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त बैरेक में रह रहे कैदियों का हाल चाल जाना। साथ ही कारागार की ओर से उपलब्ध सुविधा के बारे में जानकारी ली।
जिला जज इंचार्ज अनीता तिवारी ने सभी कैदियों को कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क लगाने तथा नियमित सैनेटाईज करने को कहा। कैदियों के मामले की जानकारी लेते हुए उनकी समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों के मुकदमा लड़ने के लिए वकील नहीं है, उन्हें सरकारी वकील की व्यवस्था कराये जाने की बात कही। जिस पर संबंधित जेल अधीक्षक को कैदियों के नाम दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कारागार परिसर एवं शौचालयों में साफ-सफाई बनाये रखने, क्यारी, फुलवारी विकसित करने को कहा। वहीं जेल अधीक्षक को कैदियों के व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु धार्मिक, आध्यात्मिक, योगा आदि अन्य क्रिया कलाप चलाने एवं प्रसारण दिखाने के निर्देश दिये। साथ ही कौशल विकास आदि के प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाने को कहा। उन्होंने आईसोलेशन बैरेक एवं महिला बैरेक में रखे गये कैदियों का हालचाल जाना तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। जबकि भोजनालय में जाकर कैदियों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं डिस्प्ले सूची के अनुसार दिये जाने वाले भोजन नास्ता इत्यादि के बारे में भी कैदियों से जानकारी ली। उन्होंने कारागार परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत चाक चैबंद व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!