जिपं अध्यक्ष दीपिका ने किया मेला विकास स्थल का शुभारंभ

Spread the love

पिथौरागढ़। झूनखोली में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने मेला विकास स्थल का शुभारंभ किया। बुधवार को जिपं अध्यक्ष दीपिका झूनखोली पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने विधिवत फीता काटकर मेला विकास स्थल का शुभारंभ किया। बाद में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर गांव में कलश यात्रा निकाली। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री केदार जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र बोहरा, सौरभ पंत, भगवान बिष्ट, पवन खड़ायत, पंकज बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *