उत्तराखंड

लोस चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगा। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को चम्पावत के संयोजक दीपक मेहरा के नेतृत्व में भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया। संयोजक मेहरा ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। साथ ही आने वाले नगर निकाय और लोस चुनाव में जनता से समर्थन मांगा। यहां चम्पावत प्रभारी राम दत्त जोशी, जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि कुमार प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला मंत्री मान बहादुर पाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, जतिन देव, कीर्ति बल्लभ जोशी, नरेंद्र धामी, मुकेश जोशी, सुकुमार, गिरीश खर्कवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!