Uncategorized

अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और गुप्तकाशी में भी पुतला दहन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। नगर व्यापार मंडल ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि और गुप्तकाशी में भी व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर ऊखीमठ में उपाध्यक्ष अंजनेश पंवार के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपाध्यक्ष अंजनेश पंवार ने कहा कि दुकानें बंद होने से व्यापारियों को आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए। इस मौके पर उपाध्यक्ष अंजनेश पंवार,जिला प्रसार मंत्री महेश बर्त्वाल,कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा,हरिमोहन भट्ट,बब्बू बर्त्वाल,वीरेंद्र सिंह रावत आदि थे। वहीं नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सरकार द्वारा व्यापारियों की अनदेखी करने के विरोध में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघन नेगी, जिला महामंत्री मोहन रौतेला नगर, अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री त्रिभुवन नेगी, मनोज राणा, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुसाईं, बलदीप कण्डारी, मोहम्मद उस्मान सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!