आदर्श संस्कृत ग्राम बेंजी से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए आदर्श संस्कृत ग्राम बेंजी में मंगलवार को संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत शोभायात्रा से हुई। इस दौरान संस्कृत उद्घोषों से गांव का वातावरण संस्कृतमय हो गया। शोभायात्रा के बाद ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम की स्मृति में बने संग्रहालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों और विद्यालयी छात्रों ने संस्कृत में प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि संस्कृताचार्य उमेश भट्ट रहे। अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद बेंजवाल ने की। ग्रामीणों और विद्यालयी छात्रों ने संस्कृत में प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *