मिठाई फैक्टरी का ऐसा हाल: जंग लगे गंदे कनस्तरों में मिले रसगुल्ले

Spread the love

देहरादून। उर्स के दौरान हुई कार्रवाई के बाद से कलियर और आसपास की निर्माण इकाईयों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर फ्रिज से करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर मिला है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सोहलपुर, कलियर के पास स्थित वाजिद स्वीट्स की मिठाई फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी अनियमितताएं पकड़ी। जंग लगे और गंदे टीन के कनस्तरों में करीब 1.60 कुंतल सफेद रसगुल्ले, 15 किलो गुलाबी रंग वाले रसगुल्ले और करीब 40 किलो मिल्क केक बिक्री के लिए रखा मिला।
कई कनस्तरों में मरी हुई मधुमक्खियां और मक्खियां भी पाई गई। मौके से 25 किलो स्टार्च पाउडर भी मिला। उर्स के दौरान हुई कार्रवाई के बाद से कलियर और आसपास की निर्माण इकाईयों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर फ्रिज से करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर मिला है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिले में पनीर, मिठाई निर्माण इकाइयों, दुकानों और डेयरियों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आरएस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने गुप्त सूचना के आधार पर वाजिद स्वीट्स का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *