कर्णप्रयाग: सिमली बाजार में घुसा गदेरे का पानी घुसा, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त

Spread the love

बारिश से वन विभाग की नर्सरी भी धंसी, नौटी सड़क पर आया मलबा
कर्णप्रयाग। भारी बारिश के बाद सिमली गांव में गदेरा उफान आ गया। इसका पानी और मलबा सिमली बाजार में घुसने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। पूर्व प्रधान पीतांबरी देवी ने बताया कि उनके मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर गदेरे में सुरक्षा दीवार और चेकडैम बनाने की मांग की।
देवेंद्र सिंह बिष्ट के घर के बाथरूम में भी पानी घुस गया था। राजस्व उप निरीक्षक अजय कुशवाह ने बताया कि पानी और मिट्टी हाईवे तथा आसपास के घरों तक पहुंच गई थी। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। सड़क का मलबा एनएच विभाग के कर्मियों ने हटा दिया है। दूसरी ओर नौटी रोड पर वन विभाग की नर्सरी का एक हिस्सा भूधंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया। इसका मलबा सड़क पर आने से कुछ देर तक यातायात ठप रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया। वहीं नगर पालिका के सुभाषनगर में एक मकान के परिसर का पुश्ता दरकने से पैदल रास्ता बंद हो गया और मकान खतरे की जद में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *