कालेश्वर मंदिर भूमि स्वामित्व विवाद में अब 21 को होगी सुनवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : श्री कालेश्वर मंदिर परिसर की भूमि के स्वामित्व को लेकर गढ़वाल राइफल्स और श्री कालेश्वर मंदिर समिति के बीच चल रहे विवाद में अब अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। पूर्व निर्धारित सुनवाई के बाद न्यायालय ने मामले की अगली तारीख तय की है।


मामले में गढ़वाल राइफल्स की ओर से अधिवक्ता पवन कमल ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। वहीं, श्री कालेश्वर मंदिर समिति की ओर से भी भूमि के स्वामित्व एवं अधिकारों को लेकर अपना पक्ष रखा जा रहा है। कालेश्वर मंदिर लैंसडौन की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे में मंदिर परिसर की भूमि के स्वामित्व से जुड़े इस मामले पर क्षेत्रवासियों की भी नजर बनी हुई है। अब 21 सितंबर को होने वाली सुनवाई में मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही पर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *