खेलों से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : शैलेंद्र रावत

Spread the love

महापौर ने राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से जहां युवाओं का शारीरिक विकास होता है, वहीं उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।


शनिवार को महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं। इनके माध्यम से युवाओं में टीम भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिवस युवाओं को खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलने से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उसे प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर पार्षद अनिल रावत, हिमांशु वर्मा और स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी सहित खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *