ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी को मिला पर्यावरण गौरव सम्मान

Spread the love

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विगत कुछ वर्षों से समलौण पर्यावरण एवं समाजिक संस्था के सानिध्य में पौड़ी जिले के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कार के तौर पर वृक्ष लगाकर कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी को देश की राजधानी दिल्ली में हरेला महोत्सव के उपलक्ष्य में कांस्टीट्यूशन क्लब में पर्यावरण गौरव सम्मान से नवाजा गया जगमोहन डांगी विगत 25 वर्षों से मैती के तर्ज पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर समलौंण समाजिक एवं पर्यावरण संस्था से प्रेरित होकर विगत पांच वर्षों से अपने क्षेत्र में प्रत्येक शुभ संस्कार के अवसर पर लोगो को एक पेड़ समलौंण के तौर लगाने के लिए प्रेरित करते हैं।


नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां जगमोहन डांगी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत द्वारा यह गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहे कई प्रबुद्धजनों को “पर्यावरण गौरव” सम्मान प्रदान किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ. विनोद बछेती, राज्य आंदोलनकारी हरिपाल रावत, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकरणी सदस्य संजय दरमोड़ा, के.सी पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। जगमोहन डांगी ने समलौंण समाजिक एवं पर्यावरण संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल का आभार व्यक्त हुए कहा कि उन्होंने अपने साथ जोड़कर मुझे पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने प्रेरित किया है। यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं अधिक, पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *